फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महंगाई के खिलाफ बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने छाया चौराहे पर गैस सिलेंडर को फूलों की माला पहनाकर ढोल और घंटा बजाया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है जिससे आम जनता खासी परेशान है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि पिछले 9 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में 5 रुपये 60 पैसे की वृद्धि हुई है। मई 2014 में जब मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी तब पेट्रोल 71.41 और डीजल 55.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था लेकिन आज इसके दाम सौ का आंकड़ा पार कर गए हैं। इस तरह कांग्रेस सरकार में घरेलू सिलेंडर जो 410 रुपये में था आज 988 रुपये का हो गया है।
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर को माला पहनाकर ढोल और घंटा बजाकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के लिए जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन ने कहा यह प्रदर्शन जिला की सभी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस मौके पर राजेंद्र वर्मा, अरशद इकबाल, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, सिकंदर रिजवी, रामहरख रावत, शबनम वारिस, मुइनुद्दीन अंसारी, संजीव मिश्रा, अखिलेश वर्मा, श्रीकांत मिश्रा, फरीद अहमद, शिवरानी देवी, राजरानी, नितिन कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें