फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट से नाम गायब, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। मतदाता सूची में नाम गायब होने की शिकायत अधिकांश केंद्रों पर रहीं। इसे लेकर मतदाताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जब यहां पर सुनवाई नहीं हुई तो मतदाताओं ने तहसील रामनगर पहुंच एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ऐसे में ये लोग मतदान नहीं कर सके। मतदाताओं में जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन

रामनगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम बूथ संख्या 255, 256 पर सुबह 8.00 बजे तमाम लोग मतदान करने पहुंचे थे। जब मतदाता सूची से मिलान करके पर्ची लेने पहुंचे तो इनके नाम वोटर लिस्ट में गायब थे। मतदाता सूची में सत्यप्रकाश, देवतादीन, दिनेश, पंकज, अन्नी, वीरेंद्र सहित दर्जनों लोगों के नाम गायब थे।
इसे लेकर इन लोगों ने मतदान केंद्र पर प्रदर्शन किया और बिना मतदान किए वापस लौट आए। इसी तरह रामनगर कस्बे में बहुत से लोगों का नाम गायब थे। ये लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे जहां पर एसडीएम से वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो आप लोग वोट नहीं डाल सकेंगे। कस्बे के मोहल्ला धमेड़ी एक के निवासी वीरेंद्र, उमेश, रोशन सुुबह ही मतदान केंद्र पहुंच गए थे।
विज्ञापन

वहां पर पता चला कि उनका नाम सूची काट दिया गया है। पीठासीन अधिकारी से शिकायत पर कहा कि नाम नहीं है तो मतदान करना संभव नहीं है। वहीं क्षेत्र में दो जगह ईवीएम खराब होने के मामले सामने आए। जिसमें अमोली किरतपुर में दो बूथों पर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी हुई। काफी देर लोग वोट नहीं डाल पाए हैं। करीब 40 मिनट के बाद ईवीएम सही हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें