फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप व बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं व सिखों के धर्म पूछ कर की गई हत्या के विरोध में शनिवार को जिले के अगल-अलग क्षेत्रों में पाकिस्तान का झंडा व आतंकवादियों का पुतला बजरंग दल, विहिप समेत कई संगठनों ने फूंका और आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

रामनगर के बुढवल चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंकने के बाद विहिप के जिला सहमंत्री राहुुल वर्मा ने कहा कि देश दुनिया में कहीं के भी हिंदुओं पर अगर अत्याचार होगा तो अब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा। आतंकवादियों व पाकिस्तान द्वारा की जा रही भारत विरोधी गतिविधियां हिंदू समाज के लिए खतरा हैं। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान व आतंक विरोधी नारे भी लगाए। इस मौके पर बजरंग दल जिला सह संयोजक इंद्रेश दीक्षित, डॉ. राजेंद्र दुबे, एसपी शुक्ला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी तरह शहर के छाया चौराहे पर उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी के सदस्य व भाजपा नेता राजा कासिम ने आतंकवाद का पुतला फूंका और कहा कि पीएम मोदी दुनिया से आतंकवाद खत्म करने का काम कर रहे हैं। दुनिया में मुसलमानों की इज्जत हो रही है। यही कारण है कि आतंकवादी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

निंदूरा क्षेत्र में शनिवार को निंदूरा, बाबागंज में विहिप के जिला मंत्री अनुज दीक्षित के नेतृत्व में आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद नारा देते हुए पुतला जलाया गया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं और भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश रची जा रही है। इस मौके पर छविराज, आकाश, दिलीप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह शहर के एलआईसी कार्यालय के सामने बजरंग दल के प्रांत संयोजक सुनील सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें