फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priest Murder: बाराबंकी में सिर पर हमला कर पुजारी की हत्या, ब्रह्मदेव स्थल पर लगा घंटा गायब

Tue, 24 May 2022 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के कुर्सी थाना इलाके के बाबूपुर मजरे दरांवा गांव में पुजारी की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्यारे ब्रह्मदेव स्थल से घंटा भी ले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में ब्रह्म देव धार्मिक स्थल के पुजारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुबह पूजा करने पहुंचे भक्तों ने पुजारी का लहूलुहान शव देखा। घटना की सूचना डायल 112 पर दी। आनन-फानन पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने जांच शुरू की। घटना कुर्सी थाना इलाके के बाबूपुर मजरे दरांवा गांव की है। यहां पुजारी बालक राम यादव (62) गांव के बाहर स्थित ब्रह्म देव स्थल पर बरामदा नुमा आश्रम में लंबे समय से रहकर पूजा पाठ करते थे। 

सोमवार की रात उनके सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे गांव का ही एक व्यक्ति धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ करने पहुंचा तो पुजारी को मत पड़ा देखा। इसकी सूचना उसने डायल 112 पर दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बड्डूपुर शिखा सिंह, थानाध्यक्ष देवा अजय सिंह और प्रभारी निरीक्षक कुर्सी रामचंद्र सरोज मौके पर पहुंचे। जांच करने पर सामने आया कि मंदिर से एक घंटा गायब था। पुलिस ने पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पुजारी बालक राम के परिवार में कोई नहीं है। दो बहनें थी जिनकी शादी हो गई। उसके बाद से बालक राम ब्रह्म देव के स्थल पर रहकर पूजा पाठ करता था। उसके नाम दो बीघे जमीन भी है। हालांकि पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। एसपी उत्तरी ने बताया कि पुजारी के सिर पर हमला कर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें