फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटवाधाम में दस घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने कोटवाधाम में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी ऊपर से रोस्टिंग होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। सोमवार रात सात बार बिजली कटौती की गई। उसके बाद मंगलवार सुबह से पूरा दिन बिजली गुल रही। इस दौरान करीब दस घंटे तक साठ हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

कोटवाधाम पावर हाउस लगभग 50 गांव को बिजली सप्लाई जाती है। इसमें ज्यादातर गांव तराई क्षेत्र के हैं। इन ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा दिए जा रहे मिट्टी के तेल का वितरण भी कुछ वर्ष पहले बंद कर दिया गया है। अब इन लोगों का मात्र एक सहारा बिजली ही है। बिजली न आने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता शमसुलुक्का का कहना है कि रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। ऊपर से ही बिजली कटौती होती है, लोकल स्तर पर बिजली नहीं काटी जाती है। मौजूदा समय में ओवरलोड की समस्या आ रही है। इसे भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। सुबह आए फाल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें