फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर की गला रेत कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। लखनऊ के एक हिस्ट्रीशीटर व प्रॉपर्टी डीलर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार की भोर जैदपुर थाना क्षेत्र में नहर किनारे कीचड़ में फंसी एक एसयूवी में मिला। इस गाड़ी में भाजपा का झंडा लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसयूवी का लॉक तोड़कर शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के रुदही गांव निवासी जगतपाल के रूप में हुई। एसपी समेत पुलिस के अधिकारियों व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के पाटमऊ गांव के बाहर मंगलवार सुबह नहर के किनारे एक एसयूवी कीचड़ में फंसी मिली। वहां दो लोग खड़े भी देखे गए। भोर के समय करीब छह बजे खेत को निकले किसानों ने उनसे बात की। मगर, वाहन फंसने और निकालने के लिए ट्रैक्टर मंगवाने की बात कहकर हत्यारों ने उन्हें टरका दिया।
दिन चढ़ने के साथ ही किसानों की चहलकदमी बढ़ने लगी। यह देख हत्यारे चुपके से शव को वाहन समेत छोड़कर खिसक गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इस पर जैदपुर के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन का लॉक खुलवाया तो होश उड़ गए।
विज्ञापन

एसयूवी के बीच वाली सीट पर खून से लथपथ युवक का शव पॉलीथिन में लिपटा था। उसको चादर से भी ढका गया था। शव भारी होने के कारण चार लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया। पता चला कि उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।
पुलिस को एसयूवी में बैंक पासबुक, चेकबुक व लखनऊ जिले की बहुत से खतौनी व रजिस्ट्री के कागजात मिले। इससे उसकी पहचान लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के रूदही गांव निवासी जगतपाल (40) के रूप में हुई। वहीं भाजपा का झंडा लगी एसयूवी इस मृतक की पत्नी पिंकी के नाम रजिस्टर्ड मिली।
इसकी सूचना मिलते ही एसपी अनुराग वत्स, एएसपी मनोज कुमार पाण्डेय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बीकेटी पुलिस से प्रॉपर्टी डीलर के बारे में पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि वह थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। परिवारीजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सूचना पर पहुंचे भाई अशोक ने बताया कि उसका भाई जगतपाल प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। वह क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुका है। इसके अलावा कुछ और जानकारी से इंकार किया। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी पिंकी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
जैदपुर थाना क्षेत्र में एक सफारी गाड़ी में शव मिलने की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच की गई। युवक की धारदार हथियार से लगा रेतकर हत्या की गई है। उसकी पहचान के साथ कुछ साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-अनुराग वत्स, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें