फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व तेज हवाओं के चलते बाधित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश व तेज हवा के कारण जिले में कई जगह बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं कई जगह तार टूट गए। इंसुलेटर में पानी आने के कारण शहर में कंपनीबाग, अभय नगर, लखपेड़ाबाग मोहल्ले की बिजली व्यवस्था एक घंटे प्रभावित रही। इससे करीब 50 हजार आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन

कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार, कोटवाधाम, तासीपुर, सरायरज्जन, सनावा, मुड़ियाडीह, मरौचा, बिबियापुर, अरियामाउ, रानी कटरा, पत्तीपुर गोपालपुर सहित कई गांव की बिजली आपूर्ति गुरुवार दोपहर से ही बाधित रही। इसके चलते करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित रही। करीब 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई।
अभियंता समसुल्लुका का कहना है कि मुख्य लाइन में आई खराबी के कारण बिजली सप्लाई नहीं हो पाई थी। शुक्रवार दोपहर से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है। सुबेहा प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय उपकेंद्र से जुड़े पलिया फीडर क्षतिग्रस्त होने से खानपुर, इस्माइलपुर, भटगवां, विशनेनपुरवा, समनामऊ समेत 20 गांव की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार को ठप हो गई। पूरे दिन मरम्मत होती रही। इससे करीब 25 हजार आबादी प्रभावित रही। अधिशासी अभियंता संत्येद्र पांडेय का कहना है कि टीम फाल्ट दुरुस्त करने में जुुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें