फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व की सरकार ने किया कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल बनाने का काम: कौशल किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर/ निंदूरा (बाराबंकी)। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश सरकार ने कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल बनाने का काम किया। जितनी राशि एक बाउंड्रीवाल बनाने में खर्च हुई उतने में तीन-चार लोगों के मकान बनाए जा सकते थे। केंद्रीय मंत्री ने यह बातें कुर्सी, सदर और हैदरगढ़ क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा सरकार के तमाम विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि सीएम योगी ने गरीबों, वंचितों की भलाई के लिए बहुत सारे काम किए हैं। इसलिए कमल का बटन दबाना, इससे सपा की गुंडागर्दी फुस्स हो जाएगी। हैदरगढ़ क्षेत्र के लाखूपर बाजार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का सीधा लाभ गरीब, किसानों, युवाओं को मिल रहा है। कहा कि विकास के नाम पर कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल को पक्का बनवाया और उनमें पेयजल की व्यवस्था की।
यदि यही पैसा मकान बनवाने पर खर्च किया जाता तो पता नहीं कितने गरीबों को मकान मिल गए होते। कहा कि हमारी सरकार 2024 तक प्रत्येक गांव में सौर ऊर्जा से चलने वाली पानी टंकी बनाएगी और हर घर को स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का काम करेगी। सिंचाई के लिए जो नलकूप लगाए गए हैं उनकी बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा और घरेलू बिजली भी हाफ हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व विधायक बैजनाथ रावत की भी जमकर प्रशंसा की। कहा कि हमारी पार्टी ने भले ही टिकट नहीं दिया है लेकिन बैजनाथ का सम्मान आज भी उसी तरह पार्टी में है। उन्होंने 27 फरवरी को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, ताराचंद्र गौतम, रजनीश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें