फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अस्पतालों में और लगाए जाएंगे ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के दो और अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने का कार्य लगभग शुरू कर दिया गया है। इस तरह से अब जिले में ऑक्सीजन प्लांटों की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। विभाग का कहना है कि अब जिले के लोगों को ऑक्सीजन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि अब यहां पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पांच सौ लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट पहले ही लग चुका है। यहीं पर दूसरा ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और नीव आदि बनाने का कार्य चल रहा है। यह ऑक्सीजन प्लांट निजी कंपनी यूनाइटेड वे द्वारा दान में दिया गया बताया जा रहा है। इस प्लांट की क्षमता भी पांच सौ लीटर प्रति मिनट बताई जा रही है।
इसके अलावा दूसरा ऑक्सीजन प्लांट सीएचसी देवा में लगाया जाना है। यह प्लांट वेबको कंपनी द्वारा दान दिया जाना बताया जा रहा है और इसकी क्षमता 250 लीटर प्रति मिनट बताई जा रही है। जिले में दो और ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से अब कुल सात ऑक्सीजन प्लांट हो जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि अस्पतालों में इन ऑक्सीजन प्लांटों के लग जाने के बाद लोगों को ऑक्सीजन की समस्या से अब नहीं जूझना पड़ेगा और उन्हें पर्याप्त मात्रा में आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। अभी और ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं। इस दिशा में कार्य चल रहा है लेकिन ये कहां पर लगाए जाएंगे ये कह पाना अभी जल्दबाजी होगा।
फतेहपुर में आठ सितंबर को उद्घाटन की तैयारी
जिला महिला अस्पताल में प्रधानमंत्री केयर फंड, संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में प्रधानमंत्री केयर फंड, जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री केयर फंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में टोरंटो गैस और सीएचसी सिद्धौर में गन्ना विभाग की ओर से ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें सिद्धौर को छोड़ दिया जाए तो अन्य स्थानों पर ये प्लांट पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुके हैं। फतेहपुर में बने ऑक्सीजन प्लांट का 8 सितंबर को उद्घाटन कराए जाने की तैयारी है।
ऑक्सीजन प्लांट दान दिए जाने के लिए निजी कंपनियां आगे आ रही हैं। दो कंपनियों ने ऑक्सीजन प्लांट दान दिए हैं। इनमें से एक प्लांट जिला अस्पताल में लगाया जा रहा है और दूसरा देवा सीएचसी पर लगाए जाने पर विचार किया जा रहा है। इन सभी के लग जाने के बाद जिले में हमारे पास सात ऑक्सीजन प्लांट हो जाएंगे। हम कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए धीरे-धीरे पूरी तरह से तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन

-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें