फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। बहराइच हाईवे पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कालीचरण खान चौधरी (43) मूल रूप से बंगाल के रहने वाले हैं। अब यह अपने परिवार के साथ लखनऊ के ऐशबाग इलाके के भदेवां में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। सोमवार को वह बाइक से गोंडा अपनी बहन के घर गए थे। इसके बाद रात करीब 11 बजे वापस लखनऊ लौट रहे थे।
इस बीच हाईवे पर रामनगर में बीएसएनएल एक्सचेंज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार कालीचरण की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान की और इसकी सूचना परिजनों को दी। एसएसआई संतोष सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें