फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से मासूम की मौत, कईयों की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। नगर पंचायत बेलहरा के वार्ड कछुवाहनपुरवा में डायरिया की चपेट में आकर एक मासूम की मौत हो गई। जबकि वार्ड में कई की हालत गंभीर बनी हुई है जो अलग-अलग स्थानों पर निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पहुंचे और मरीजों के ब्लड का नमूना लेकर उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहरा के कछुवाहन पुरवा वार्ड में करीब एक हफ्ते से कई लोग बुखार, उल्टी व दस्त से पीड़ित है। शुक्रवार सुबह आकर्ष सिंह (1) की सुबह उल्टी-दस्त होने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आकर्ष की एक हफ्ते पूर्व तबियत खराब हुई थी जिसका उपचार लखनऊ के एक अस्पताल में किया जा रहा था।
ठीक होने पर उसे दो दिन पूर्व घर ले आया गया था लेकिन अचानक उल्टी होने के साथ उसकी तबियत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। वहीं वार्ड के मयंक सिंह (3), शिवांश (4), पूर्वी सिंह (2), अरहीया (6), रितीक (2), अनन्या (3), कणांक (14), संजू सिह(45), शुभी (19), बलवंत सिंह (70) भी बुखार व उल्टी दस्त से पीड़ित है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित लोगों को दवा वितरण करने के साथ सैम्पलिंग कराई। सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि मृत बालक की तबियत खराब होने पर लखनऊ में उपचार कराया जा रहा था, जब बालक घर आया तो वह स्वस्थ था। वार्ड में टीम भेजकर जांच व दवाई दी गई है। दवा का छिड़काव करने के लिए नगर पंचायत से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें