फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर भवन की छत गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। जर्जर भवन की अचानक छत गिरने से एक युवक मलबे दब गया। उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भेडहापुर मजरे उमरा निवासी तिलकराम यादव ने घर के बाहर हाते में बने जर्जर भवन में मवेशियों के लिए भूसा व चारा पानी का इंतजाम रखा है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे उसका पुत्र रामू यादव (25) मवेशियों के लिए चारा-पानी करने के लिए उसी जर्जर भवन से भूसा निकालने गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई और युवक उसी मलबे में दब गया। अचानक हुए हादसे में परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने आननफानन मलबे को हटाकर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उमरा चौंकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें