फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से पांच सौ लीटर तेल चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज (बाराबंकी)। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर टैंकर खड़ाकर चालक चाय पीने लगा। इसी दौरान एक डीसीएम बगल में आकर रुकी। उसके बाद टैंकर से तेल चोरी किया। इसकी भनक लगने पर चालक पहुंचता कि बदमाश डीसीएम लेकर भाग गए। टैंकर चालक ने कुछ दूर तक पीछा किया। मगर, उसे पकड़ नहीं सके। इसकी शिकायत पर सफदरगंज पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे का है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक टैंकर चालक इमरान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार को दिल्ली से तेल लेकर गुवाहाटी जा रहा था। चौराहे पर ढाबे के पास टैंकर खड़ाकर चाय पीने चला गया। इस दौरान एक डीसीएम बगल में आकर रुकी। काफी देर तक डीसीएम खड़ी होने पर शक होने पर पास जाकर देखा तो चालक व परिचालक तेल की चोरी कर रहे थे।
उन्हें पकड़ा जाता कि दोनों डीसीएम लेकर भाग गए। उसने बताया कि करीब 10 किलोमीटर तक डीसीएम का पीछा भी किया। मगर, वह भागने में सफल रहे। उसने पांच सौ लीटर तेल चोरी होनी की बात अपनी तहरीर में बताई है। एसओ अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि टैंकर से तेल चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें