फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रधान व नेता के नाम नहीं, मृतकों के मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची प्रकाशन के बाद कई तरह की कमियां देखने को मिल रही हैं। ग्राम प्रधान, बीडीसी व भाजपा नेता समेत कई लोगों के नाम गायब हैं, जबकि मृतकों के नाम मौजूद हैं। इसकी शिकायत डीएम व एसडीएम से की गई है।
विज्ञापन

अमरीश रावत ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर से बीडीसी सदस्य हैं। उन पर रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मौजूदा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भी थे, फिर भी इनका व इनकी पत्नी समेत गांव के 50 लोगों के नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से गायब हैं। अमरीश ने बताया कि 2021 की सूची में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में पत्नी का नाम सूची में क्रम संख्या 1149 पर अंकित था। इनके साथ ज्योति रावत का भी नाम गायब है। वहीं, त्रिलोकपुर पंचायत में ही 2021 की लिस्ट में क्रम संख्या 1132 पर जोहरा का नाम है, जबकि जोहरा की मौत हो चुकी है।
पुनरीक्षण अभियान के दौरान जोहरा का नाम विलोपित करने के संबंध में फार्म भी भरा गया था, लेकिन नाम नहीं कटा। अमरीश का कहना है कि उन्होंने जांच की मांग डीएम से की है। इसी तरह रामन कश्यप, विनय, नीरज कुमार, राजेश कुमार व रामसिंह के नाम सूची से गायब हैं, जबकि मृतक योगेंद्र कुमार, सतगुरु व सिराजुद्दीन नाम शामिल हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कराई जाएगी। नाम बढ़वाने के संबंध में बीएलओ को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें