फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित पूजा ने साझा की सफलता की कहानी, बताया क्या है उनकी सक्सेस का सीक्रेट

Sat, 27 Dec 2025 04:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद बाराबंकी वापस लौटीं पूजा को अमर उजाला ने सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
अपने पिता के साथ पूजा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद बाराबंकी की बेटी पूजा जब लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरीं तो उनकी आंखों में गर्व और भावुकता साफ झलक रही थी। पूजा एयरपोर्ट से सीधे अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं, जहां समाचार पत्र की ओर से उन्हें मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विज्ञापन


 इस मौके पर पूजा के साथ उनके पिता पुत्तीलाल और गाइड टीचर राजीव श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। अमर उजाला कार्यालय में बातचीत के दौरान पूजा ने खुलकर अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने शुरुआत से ही उनके प्रयासों को पहचान दी लगातार खबरें प्रकाशित कर उत्साहवर्धन किया और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया।

ये भी पढ़ें - फसल बीमा की कलंक कथा: पोर्टल में खेल का अंदेशा, जांच शुरू होते ही बदल गया डाटा; इन जिलों में घपला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 31 दिसंबर तक राम मंदिर के विशिष्ट और सुगम दर्शन के सभी पास फुल, हर दिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या


पूजा ने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत, शिक्षक का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। बाल पुरस्कार मिलने के बाद जब वह दिल्ली से लौटीं तो जिम्मेदारी और प्रेरणा दोनों का एहसास और गहरा हो गया।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें