फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में वार्ड ब्वाय कर रहा मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर वार्ड ब्वाय ही अस्पताल चलाता मिला। डॉक्टर समेत पूरा स्टाफ नदारद था। उपस्थित पंजिका में सभी के फर्जी हस्ताक्षर बने हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि कई माह हुए डॉक्टर को देखा हीं नहीं।
विज्ञापन

शासन द्वारा आसपास के गांवों की 30 हजार की आबादी को इस पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जा सकें इसलिए इसका निर्माण किया गया था। यहां इंचार्ज डॉ. ताहिर हुसैन, चीफ फार्मेसिस्ट तेज बहादुर यादव, फार्मेसिस्ट सुरेंद्र कुमार दुबे, एएनएम आरती, एलए रविंद्र मिश्रा, बीएचडब्ल्यू अंकित सिंह तथा वार्ड ब्वाय धनंजय प्रसाद की तैनाती है। लेकिन उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से डॉक्टर समेत पूरा स्टाफ घर बैठे वेतन ले रहा है।
स्थानीय जनता की कहीं सुनवाई न होने पर इस धांधली की शिकायत ग्रामीणों ने विधायक साकेंद्र वर्मा से की। इस पर बुधवार को विधायक साकेंद्र वर्मा ने पीएचसी खिझना का औचक निरीक्षण किया तो सूरत-ए-हाल देख दंग रह गए। सीएमओ को पूरी जानकारी देकर विधायक ने सीएचसी घुंघटेर के अधीक्षक डॉ. आरपी वर्मा को मौके पर बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। उपस्थित पंजिका प्रधान प्रतिनिधि मो. खालिद के हवाले की गई।
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय धनंजय ग्राम राजापुर के मरीज हरनाम का इलाज कर रहा था। उपस्थित पंजिका चेक हुई तो लगभग एक ही व्यक्ति द्वारा 12 अप्रैल तक डॉक्टर, चीफ फार्मेसिस्ट व फार्मेसिस्ट के हस्ताक्षर बनाए गए थे। ग्राम प्रधान समेत तमाम ग्रामीणों ने बताया कि कई माह बीत गए उन्होंने डॉक्टर को देखा ही नहीं।
बाकी स्टाफ कभी कभार ही नजर आया। विधायक साकेंद्र ने बताया कि उचित कार्रवाई के लिए मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत सीएमओ को दी गई है। घुंघटेर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि सभी के वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें