फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लामबंद हुए सदस्य

Tue, 12 Mar 2024 12:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। निंदूरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्य लामबंद हो गए हैं। सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे 114 में 88 सदस्याें ने अपने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिस पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि वह ब्लॉक प्रमुख की कार्यप्रणाली से सहमत नहीं हैं। वह विकास कार्यों की अनदेखी कर रहे हैं, यदि कोई सदस्य विकास की बात करता है तो उसे चुप करा दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि इनके प्रमुख रहते हुए क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। इस मौके पर आनंद, रामस्वरुप, राजकुमार, ज्ञानवती, उबैद उल्लाह, अनिल कुमार, सहाबुद्दीन, संगीता, नन्हकू, अवधेश कुमार, गंगाराम, हीरालाल, छत्रपाल, अनिल कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें