फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीरंदाजी में दीपिका ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Tue, 12 Mar 2024 12:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दसवीं पीएसी वाहिनी प्रांगण में उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक ऑर्चरी प्रतियोगिता शुरू हुई। चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में 12 जोन गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, प्रयागराज, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, आगरा, जीआरपी, पीएसी पूर्वी, पीएसी पश्चिमी एवं पीएसी मध्य टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को महिलाओं की 30 मीटर प्रतिस्पर्धा के खेले गए मुकाबले में कानपुर जोन की महिला खिलाड़ी भूमि कुमारी के 161 व प्रीति चौधरी के 146, शिल्पी के 138, पल्लवी के 107 कुल अंक 550 स्कोर के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं प्रतियोगिता में मेरठ ज़ोन 296 अंकों के साथ दूसरे व लखनऊ जोन की टीम संजू के पटेल 145 अंकों की मदद से 273 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।


महिलाओं की 30 मीटर की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में प्रयागराज जोन की दीपिका पांडेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 166 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ सेनानायक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता से पूर्व सभी खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना से खेलने एवं खेल के नियम व मर्यादाओं का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर शिविरपाल उमेश कुमार राय, सहायक शिविरपाल दिनेश पांडेय, सूबेदार मेजर सचिदानंद दीक्षित, भोलेंद्र प्रताप सिंह, पीसी चंद्रेश राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें