फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर युवक की गला काटकर हत्या, रात एक बजे सड़क पर पड़ा मिला शव

Fri, 03 Nov 2023 10:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले में कुर्सी थाना क्षेत्र में लखनऊ निवासी प्रॉपर्टी डीलर युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। कार के नंबर के आधार पर युवक की पहचान सेक्टर एन अलीगंज लखनऊ निवासी अतुल पांडेय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में कुर्सी थाना क्षेत्र में लखनऊ निवासी प्रॉपर्टी डीलर युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। रात करीब एक बजे शव सड़क पर पड़ा मिला। पास में ही कार खड़ी थी। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की आधी रात कुर्सी पुलिस को सूचना मिली कि किसान पथ पर लखनऊ के बख्शी का तालाब जाने वाली सर्विस लेन पर युवक घायल हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में पाया कि युवक के गले में धारदार हथियार से हमला किया गया है। पास में है उसकी कार खड़ी मिली। पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
 

कार के नंबर के आधार पर युवक की पहचान सेक्टर एन अलीगंज लखनऊ निवासी अतुल पांडेय के रूप में हुई है। रात में ही मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक अतुल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। इन दिनों उसका काम अच्छा नहीं चल रहा था। गले में धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें