फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए की छात्रा का अपहरण

Mon, 28 Aug 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ निवासी बीबीए की एक छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने बिहार निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू किया है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बता रही है।  
विज्ञापन

           
लखनऊ के सहारा स्टेट कॉलोनी की 19 वर्षीय एक युवती फैजाबाद रोड स्थित सागर इंस्टीट्यूट में बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। युवती कॉलेज में बने हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। 26 अगस्त को छात्रा अपने लखनऊ स्थित आवास से कॉलेज के हॉस्टल के लिए निकली थी, लेकिन वह यहां नहीं पहुंची।

इसके बाद परिवारीजनों ने तलाश शुरू की तो उसका पता नहीं लग सका। सोमवार को मसौली थाने पहुंची छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उनके पति बिहार में नौकरी करते हैं और वहां रहने के दौरान एक डांस शिक्षक बेटी को पढ़ाने आते थे। इनका आरोप है कि पूर्व शिक्षक बबलू गौड़ पुत्र मोती गौड़ निवासी तेजाटोला वसंतनगर कटिहार प्रांत बिहार ही बेटी को बहला कर ले गया है।
विज्ञापन


पीड़ित भाई ने बताया कि पिता बिहार में नौकरी करते है जहां पर इसी शिक्षक के व्यवहार से परेशान होकर बहन को लखनऊ ले आये थे और यहीं से रहकर सागर इंस्टीयूट में पढ़ाई करती थी। प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कहा जल्द ही छात्रा का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम बिहार भेेजी जाएगी।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें