फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बछड़े को खाया

Mon, 28 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
गाड़ी की चपेट में आने से तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेंदुए की दहशत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कम होने का नाम नहीं ले रही है। ग्रीडगंज के पास देर रात तेंदुए के एक बछडे़ को अपना शिकार बना लिया। सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। वन विभाग की टीम पूरे दिन सुगर मिल एरिया में कॉबिंग करती रही लेकिन तेंदुआ टीम के हाथ नहीं लग सका। वहीं, टिकैतनगर क्षेत्र में तेंदुए के पग चिन्ह देखे जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।            
विज्ञापन

 
सुगर मिल, मंझपुरवा और सूतमिल के आसपास तेंदुआ होने की खबर पिछलेे 15 दिनों से लोगों की जुबान पर है, लेकिन तेंदुआ वन विभाग के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है। बीती रात ग्रीडगंज के निकट भेड़हा नाला के पास बंधे एक बछड़े को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया।

सुबह ग्रामीणों ने जब खून से लथपथ बछडे का शव देखा और कुछ दूरी पर तेंदुए के पग चिह्न दिखाई देने पर इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर मौजूद मंझपुरवा के अरुण कुमार ग्रीडगंज के कमलेश और बराती लाल ने बताया कि पिछले 15 दिनों से तेंदुए की दहशत से लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम ने सुगरमिल के पास पिंजरा रखकर औपचारिकता निभा ली है। लेकिन तेंदुए को पकड़ने के कोई खास प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि तेंदुआ आसपास ही किसी जंगल में छिपा हुआ है।        
विज्ञापन


टिकैतनगर प्रतिनिधि के अनुसार भवानीगंज के पास बंद पड़े के भट्ठे के पास तेंदुए के पग चिन्ह सोमवार को फिर देखे गए हैं। जिसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। जानकारी वन विभाग की टीम के राजेश यादव, श्यामलाल, रजबली मौके पर पहुंच कांबिंग शुरू की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। टीम ने बताया कि कांबिंग के दौरान उफरौली के जंगल में एक सांड का मांस खाया हुआ शव मिला है। जिससे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि तेंदुआ आसपास किसी जंगल में है। वहीं तेंदुए को लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।        
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें