फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने खोलवाया सील अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बा के मुख्य चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील अस्पताल जनहित में खुलवा दिया गया है। यह अस्पताल जच्चा-बच्चा की मौत होने पर इलाज में लापरवाही के आरोप में सील किया गया था। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर अस्पताल खोलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य चौराहे पर अग्रवाल हेल्थ केयर गुरुवार को छह दिन बाद खोला गया। सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल के ताले में लगी स्वास्थ्य विभाग की सील हटाई गई है। मालूम हो बीती 23 जुलाई को प्रसव के दौरान श्रीमती व इनके बच्चे की मौत हो गई थी।
पति रामकेवल ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाया था। विरोध-प्रदर्शन के बीच पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज लोगों को शांत किया था। अगले दिन सीएमओ के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने जांच पूरी होने तक अस्पताल सील कर दिया था।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ मुकुंद पटेल ने बताया जनहित में सीएमओ के आदेश पर अस्पताल खोला गया है। तीन सदस्यीय टीम में डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. ए गौतम, डॉ. दोहरे जच्चा-बच्चा मौत मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें