फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बालिका और बुखार से वृद्ध की मौत

Mon, 19 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
शहाबपुर कस्बे में थम नहीं रहा बुखार का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आकर चार वर्षीय बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि बुखार की चपेट में आकर सोमवार को शहाबपुर कस्बे में एक और वृद्ध की मौत हो गई। वहीं दो मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं बुखार से जिन चार मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई।
विज्ञापन


उनके परिवारीजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। सोमवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बा पहुंची और पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी।

कुर्सी क्षेत्र के गांव बैनाशाला निवासी वंदना (4) पुत्री लालू पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित थी। मृतका के पिता ने बताया कि हालत बिगड़ने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, चिकित्सकों ने ब्लड की जंाच कराई तो डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा था लेकिन सोमवार की सुबह करीब दस बजे मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं सिद्धौर क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी धर्मेन्द्र (36) और बीबीपुर निवासी सुनील कुमार (25) पुत्र कंधईलाल में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। तीन-चार दिनों से बुखार आने पर परिवारीजन निजी अस्पताल ले गए थे जहां पर जांच में डेंगू पाए जाने के बाद पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है।

उधर शहाबपुर कस्बे में बुखार से पीड़ित अब्दुल खालिक (60) की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि महमूद अली, हबीब आलम, रुकसाना बानो और रसूल की हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने उपचार के लिए शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताते चलें कि शहाबपुर कस्बे में पिछले कई दिनों से लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं और बुखार की चपेट में आने से पिछले तीन दिनों के अंदर पांच लोगों की जान जा चुकी है। अमर उजाला में सोमवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बार स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। 

सीएचसी जाटा बरौली से सोमवार को डॉ. अमित पाल, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, लैब टेकभनीशियन कमलेश कुमार, अमित कुमार आदि की टीम शहाबपुर कस्बे भेजी गई थी। चिकित्सकों की टीम ने बुखार से पीड़ितों मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और दवाएं दीं तथा रोग से बचाव के उपाय भी बताए गए। बुखार और डेंगू से हुई मौत की जानकारी नहीं है। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें