फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चार मरीज मिले, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के चार मरीज मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। विभाग इसे खतरे की घंटी मान रहा है और इसको लेकर इससे निपटने की रणनीति पर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि देरशाम आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के चार पॉजिटिव पाए गए हैं जांच रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है तथा चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
सीएमओ ने बताया कि एक साथ कोरोना के चार मरीज मिलने पर संबंधित क्षेत्र के चिकित्सकों को इनकी पूरी हिस्ट्री की जांच के आदेश दिए गए हैं। ये लोग कहां से आए हैं कब आए हैं इन सब की जांच कराने को कहा गया है। इसके साथ ही सभी अधीक्षकों को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें