फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद नगर में चार घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के आजाद नगर में जंफर उड़ने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह बिजली गुल होने से पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। चार घंटे बाद फॉल्ट दुरुस्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे करीब दस हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब चार बजे आजाद नगर में ट्रांसफार्मर के पास जंफर उड़ गया जिससे पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। इससे करीब दस हजार की आबादी प्रभावित रही। शिकायत पर बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट दुरुस्त किया। करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई।
कंपनीबाग, नेहरू नगर में फॉल्ट के चलते लाइन ट्रिप करती रही। कभी दस मिनट तो कभी बीस मिनट बिजली कई बार गुल हुई। शिकायत के बाद फॉल्ट दुरुस्त हो सका। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि आजार नगर में फॉल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। बारिश के चलते इंसुलेटर में पानी आने से ट्रिपिंग की समस्या आ रही है, इसके लिए टीम गठित की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें