फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का आरोपी बर्खास्त सिपाही समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में मेंथा व्यापारी से लूट का आरोपी बर्खास्त सिपाही समेत चार लोगों को पुलिस व सर्विलांस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूट के 25 हजार रुपये, एक करपा मेंथा ऑयल व घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली। इसका खुलासा शनिवार को एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि फतेहपुर के मेंथा व्यापारी अजमत की अफजा ट्रेडिंग कंपनी है। शुक्रवार शाम को वह अपने भतीजे अरसलान व चालक निजामुद्दीन के साथ 10 करपा मेंथा ऑयल एसयूवी से लेकर फतेहपुर के बीएल इंटरप्राइजेज बेचने जा रहे थे। इस दौरान कार सवार चार बदमाशों ने मेंथा लदी एसयूवी को अपने कब्जे में ले लिया।
पहले तो मेंथा लदे वाहन को लेकर पुलिस लाइन बाराबंकी पहुंचा। यहां पर 15 मिनट एक करपा मेंथा ऑयल कार चालक को दे दिया। उसके बाद वह देवा थाने की माती चौकी क्षेत्र में किसान पथ ओवरब्रिज के पास पहुंचे। वहां पर 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इसकी सूचना मेंथा व्यापारी ने शुक्रवार रात ही एसपी अनुराग वत्स को दी।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर फतेहपुर कोतवाली में लूट की रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, स्वाट के प्रभारी बृजकिशोर सिंह व करूणेश पाण्डेय की टीम को लगाया। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए लूट के आरोपी बर्खास्त सिपाही विशाल सिंह, श्रीप्रकाश द्विवेदी व कार मालिक विकेंद्र सिंह व चालक राजू गोस्वामी को गिरफ्तार किया।
एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि इन अपराधियों का एक गिरोह है। जो सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच व लखनऊ आदि जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। यह ऐसे लोगों को अपना निशाना बनाते थे। जो घटना की शिकायत न कर सकें। सभी आरोपियों का नाम दर्ज रिपोर्ट में शामिल कर जेल भेज दिया गया है।
लूट के आरोप में ही बर्खास्त हुआ था सिपाही
अयोध्या जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के दलपतपुर निवासी विशाल सिंह 2006 बैच का आरक्षी है। लखनऊ पुलिस लाइन में तैनाती के दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर को चिनहट थाना क्षेत्र में भूमि दिलाने के नाम पर सात दिसंबर 2019 को 22 लाख रुपये की लूट की थी। इस मामले की जांच के बाद सिपाही को वर्ष 2020 में बर्खास्त किया गया था। वहीं सिद्धार्थ नगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र का निवासी श्रीप्रकाश द्विवेदी भी विशाल के साथ पुलिस भर्ती की तैयारी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें