फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र बनना शुरू, मिलेगी बेहतर आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। ओवरलोड की समस्या से निजात दिलाने और उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति किए जाने के उद्देश्य मरकामऊ में 132 केवी का बिजली उपकेंद्र बनाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे करीब 60 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के मरकामऊ में चार एकड़ भूमि का चयन करने के बाद बिजली उपकेंद्र बनाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे न सिर्फ लो वोल्टेज व फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी बल्कि करीब 60 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
पावर कॉर्पोरेशन ने 132 केवी बिजली उपकेंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद बिजली उपकेंद्र बनाने का कार्य शुरू हो गया है। साथ ही साथ इस स्टेशन के लिए अलग से दो विद्युत लाइनें भी बिछाई जाएंगी। करीब 63 करोड़ रुपये की लागत से स्विच रूम, स्विच यार्ड, उच्च वोल्टेज सर्किट ब्रेकर ग्राउंडिंग, अरेस्टर आदि बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही अवेलिटी वेस्ट टैरिफ मीटरों की स्थापना और हाई वोल्टेज लाइन पर ऑप्टिकल फाइबर डालने संबंधी कार्य किए जाएंगे। वहीं सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन देने के बाद उपभोक्ताओं के कनेक्शन बढ़ने के साथ फाल्ट भी बढ़ गए थे। इससे आए दिन लाइन ब्रेकडाउन में आ जाती थी। नया बिजली उपकेंद्र बनने से इन सभी समस्याओं से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।
बिजली सुधार के लिए 132 केवी का सब स्टेशन बनाने की मंजूरी मिलने के बाद मरकामऊ में चार एकड़ भूमि में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 63 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होना है। शासन के निर्देश के अनुसार कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

-संजीव भाष्कर, अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें