फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में बरामद 4.45 लाख की नकदी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव सकुशल कराने को लगाए गए उड़न दस्ते व थानों की पुलिस ने बुधवार रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 4.45 लाख रुपये की नकदी बरामद की। वाहन स्वामी इसका ब्योरा नहीं बता सके। जिस पर जब्त की गई नकदी थानों के मालखाने में जमा करा दी गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम उड़नदस्ता दरियाबाद एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ल के साथ अलियामऊ के पास चेकिंग कर रहा था। इस दौरान अयोध्या जिले के मवई से एसयूवी से लौट रहे थाना क्षेत्र के बराहुआ निवासी राजेश को रोककर वाहन की जांच की। उनके वाहन से दो लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। इस बारे में राजेश से बात की गई तो वह नकदी के बारे में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर पुलिस ने नकदी जब्त कर थाने में जमा करा दी।
उधर, उड़नदस्ता व रामनगर थाने की टीम ने चेकिंग के दौरान दो कार से नकदी बरामद की। इसमें एक कार से 1.42 लाख रुपये व एसयूवी से 1.03 लाख रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने दोनों वाहनों में सवार लोगों से बरामद रकम के बारे में ब्यौरा मांगा। मगर, कोई उपलब्ध नहीं करा सका। इधर, उड़नदस्ता व पुलिस टीम ने लखनऊ-बाराबंकी बॉर्डर पर एक कार से 7.13 लाख रुपये बरामद किए। दस्तावेज न दिखाने पर पुलिस ने बरामद रकम जब्त कर ली।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज शैलेंद्र आजाद ने बताया कि कार सवार व्यक्ति ने अपना नाम कल्लू निवासी कुर्सी थाना बताया है। जिसके मुताबिक वह अंडा व्यवसायी है। वहीं बदोसरायं थाना क्षेत्र में मरकामऊ के पास टीम ने देवनारायण शर्मा की कार से 70 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें