फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंग सेट से लगी आग, चार बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
निंदूरा/मसौली (बाराबंकी)। निंदूरा में पंपिंग सेट इंजन से निकली चिंगारी से अचानक गेेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग ने कुछ ही पल में विकराल रूप धारण कर लिया। खेत में काम कर रहे लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। उधर मसौली में भी बुधवार दोपहर एक घर में आग लग गई। इसमें हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

निंदूरा गांव निवासी रामकुमार मौर्या ने बताया कि खेत के बगल में मेंथा ऑयल की रोपाई गांव के ही किसान कर रहे थे। इसी दौरान पंपिंग सेट से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक लोग कुछ कर पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दोपहर होने की वजह से लोग अपने घरों में थे।
शोर मचाने पर ग्रामीण आग बुझाने में लग गए। दोपहर में पछुवा हवा तेज चल रही थी। इसकी वजह से आग पर काबू पाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रामकुमार ने बताया कि उसी पंपिंग सेट से मेंथा ऑयल की रोपाई के लिए पानी खेत में भरा जा रहा था, उसी पानी से आग पर काबू पाया गया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव में बुधवार की दोपहर एक घर में आग लग गई। पीड़ित शिवकैलाश रावत परिवारीजनों के साथ खेत गये थे। इसी दौरान उनके घर से आग की लपटें निकलने लगी। ग्रामीण शिवकैलाश को सूचना देकर आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक घर में रखा सामान जैसे साइकिल, तख़्त अनाज, कपड़े आदि जल गया। सूचना पर ग्राम प्रधान कान्ति देवी और हल्का लेखपाल भागूराम मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने जली संपत्ति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें