बाराबंकी। उर्वरक की उपलब्धता व निर्धारित दर पर बिक्री को लेकर जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने 13 दुकानों की जांच की। फतेहपुर, निंदूरा, बड्डूपुर क्षेत्र में हुई जांच में रौनक खाद भंडार पर अभिलेख न मिलने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं अमन खाद भंडार व शिव खाद भंडार बंद होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रविवार को नवरत्ना व कृभको डीएपी की एक-एक रैक प्राप्त हो गई है जिसे बिक्री केंद्रों पर भेजा जा रहा है। वहीं पीसीएफ के गोदाम में उपलब्ध डीएपी व एनपीके को समितियों पर भेजने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं। उधर, कृषि विभाग व सहकारिता के अधिकारियों को एक-एक तहसील की जिम्मेदारी दी गई है।