फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई ने हाईवे किनारे से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज (बाराबंकी)। लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने क्षेत्र के छंदवल गांव के किनारे से अहमदपुर टोल प्लाजा तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। जिसमें कई अवैध दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। इसे लेकर अस्थाई दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर टोल प्लाजा के आसपास हाइवे के किनारे कई अवैध दुकानें सजी थीं। जिसको लेकर एनएचएआई के अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए अतिक्रमण करने वालों को पहले सूचना देकर अपनी दुकानें हटाने को कहा था लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा।
इसके बाद बृहस्पतिवार को एनएचएआई के पेट्रोलिंग अधिकारी सत्यपाल चाहर ने अपनी टीम के साथ नेशनल हाईवे छंदवल गांव से अहमदपुर चौराहे तक दर्जनों दुकानों पर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान हाईवे किनारे फॉस्टैग की दर्जनों अस्थाई दुकानों को भी हटाया गया।
विज्ञापन

अभियान को लेकर दुुकानदारों में हड़कंप मचा रहा है। एनएचएआई के पेट्रोलिंग अधिकारी सत्यपाल चाहर ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। जिसको लेकर हाईवे किनारे ढाबों और गुमटियों को फिर से हटाने का कार्य किया गया है।
खड़े वाहनों पर नहीं होती कार्रवाई
एनएचएआई द्वारा भले ही अभियान चलाकर राजमार्ग के किनारे संचालित दुकानों को हटवाया गया हो लेकिन भारी वाहनों के खड़े होने पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है। पूर्व में हुए बड़े हादसों के बाद सिर्फ खानापूर्ति कर कुछ दिन अधिकारी इस पर सक्रिय रहते हैं लेकिन इसके बाद दोबारा इस पर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें