फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएससी पर बिजली बिल जमा करने की सुविधा शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्रामीणों को अब घर, दुकान या कारखाने का बिजली बिल भुगतान करने के लिए विद्युत उपकेंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी न ही कोई अतिरिक्त राशि देना पड़ेगा। इसके लिए बस गांवों में खुले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर बिजली बिल जमा करना होगा। ग्राहकों को बाकायदा इसकी रसीद भी मिलेगी। यह सुविधा जिले के सभी केंद्रों से लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से गांव और शहरों बहुत सी सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को दिया जा रहा है। इसके साथ ही अब ग्रामीण उपभोक्ताओं को उपकेंद्रों पर भारी भीड़ से बचने के लिए अपने किसी निकट के सीएससी केंद्र पर जाकर निर्धारित राशि का बिजली बिल जमा कर सकेंगे।
उन्हें रसीद भी मिलेगी। रसीद की सत्यता की जांच क्यूआर कोड से भी कर सकते हैं। इस कोड को स्कैन कर भुगतान का पूरा विवरण जान सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि सीएससी केंद्र पर बिल का भुगतान करने के दौरान कोई भी अतिरिक्त भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएससी के जिला प्रबंधक रवि वर्मा ने बताया कि सीएससी के माध्यम से लोगों को सरकारी सेवा गांव में देने का कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों को दूर न जाना पड़े और उनका काम आसान हो जाए। जिले के सभी केंद्रों पर बिजली बिल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें