फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या रूट पर दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन वाला कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगरी अयोध्या तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन करने के लिए बुधवार को ट्रायल किया गया। सुबह 6 बजे ही इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी, मंडल रेल प्रबंधक समेत तमाम अधिकारियों ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचकर बैठक की और इलेक्ट्रिक इंजन वाला कोच अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रॉली पर बैठकर कई किलोमीटर तक संचालन का बारीकी से जायजा लिया। ट्रायल में जो मिला इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद संचालन को लेकर फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन

बाराबंकी से अयोध्या कैंट तक विद्युतीकरण व पटरियों को मजबूत करने का काम मार्च के अंतिम सप्ताह में पूरा हो गया था। इसके बाद रेलवे ने करीब 100 किमी. लंबे इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें संचालित करने के लिए बुधवार को ट्रायल करने का तिथि निर्धारित की थी। इसे लेकर बुधवार सुबह 6 बजे से ही रेलवे स्टेशन पर टेंट लगाकर हर एक व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। आठ बजे तक इलेक्ट्रिक इंजन वाला कोच भी मंगा लिया गया था।
करीब साढ़े नौ बजे बाराबंकी स्टेशन पहुंचे चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी शैलेश कुमार पाठक, मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा समेत आधा दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक इंजन वाला कोच अयोध्या के लिए रवाना कर दिया। इस दौरान रास्ते में संचालन से जुड़ी बारीकियां परखने के लिए विशेषज्ञ भी बैठाए गए थे। श्री पाठक व डीआरएम श्री सपरा ने ट्रॉली में बैठकर कई किमी तक संचालन का हाल देखा।
विज्ञापन

ट्रायल का क्या नतीजा निकला। कहीं कोई खामी तो नहीं मिली। संचालन कब से शुरू होगा। इन सवालों पर बाराबंकी के स्टेशन अधीक्षक पियूष कुमार वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारयों की रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो बाराबंकी से अयोध्या तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। अगर कोई कमी मिली तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जाएगा।
नई व्यवस्था को लेकर दिखा उत्साह
बाराबंकी से अयोध्या तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। यात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। लखपेड़ाबाग के संतोष शुक्ला ने कहा कि पिछले एक साल से इसका इंतजार हो रहा था। लक्ष्मणपुरी कॉलोनी के हरीश मिश्र बोले रामनगरी का सफर अब आसान हो जाएगा। ट्रायल शुरू होने के बाद बाराबंकी स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी बड़े उत्साह के साथ यह नजारा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें