फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु-पक्षी व मवेशियों के सामने पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में लाखों रुपये खर्च कर ग्राम पंचायतों में तालाब तो खोदवा दिए गए लेकिन उसमें पानी कैसे आएगा, इसकी प्लानिंग ब्लॉक स्तर पर नहीं बनी है। यही कारण है कि अधिकांश तालाबों में पानी नहीं है। कई तालाबों की खोदाई के बाद देखरेख न होने से झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन

इसके चलते भीषण गर्मी में पशु, पक्षी व मवेशियों से लेकर आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अप्रैल माह में जिले का दौरा किया तो 15 मई तक तालाब भरवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन अफसरों पर इसका कोई असर नहीं हुआ है।
ग्राम पंचायतों में तालाबों को खोदने के बाद गांव की जलनिकासी का पानी तालाबों में गिराया जाना था। वहीं नहरों से भी तालाबों को भरने के लिए नाले की व्यवस्था होती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब ज्यादातर तालाब सूखे पड़े हैं। जिले की 1161 ग्राम पंचायतों में करीब 22 हजार तालाब हैं। लेकिन इनमें बहुत तालाब सूखे ही पड़े है।
विज्ञापन

विकासखंड दरियाबाद के 71 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से खुदे अधिकांश तालाबों में पानी नहीं भरवाया गया है। ग्राम पंचायत वीरापुर के चंदौली में पिछले सत्र 2020-21 में मनरेगा से तालाब की खोदाई हुई थी। इसके बाद आज तक तालाब में पानी नहीं भरवाया गया।
वही ग्राम पंचायत अकबरपुर में भी मनरेगा से खुदे तालाबों में पानी नहीं भरवाया गया। इस संबंध में बीडीओ शिव बहादुर सिंह ने बताया जिन ग्राम पंचायतों के आसपास नहर या सरकारी ट्यूबवेल है वहां पर तालाबों में जल भरवाया जा रहा है। इसी तरह सिरौलीगौसपुर तहसील में किशुनदासपुर, मेलारायगंज, सधना आदि गांव के तालाब सूखे पड़े हैं।
बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तालाबों में पानी भराए जाने के आदेश ग्राम पंचायतों को दे दिए गए हैं। इसी तरह मसौली ब्लॉक के सदरूद्दीनपुर, सिद्वौर ब्लॉक के कोटवा व बुधनई गांव, रामनगर ब्लॉक के शाहपुर चक बहरेवा आदि ऐसे गांव हैं जहां के तालाब सूखे पड़े हैं।
अफसर देेख रहे बारिश का सहारा
जिले के गांवों में तालाब में पानी भरवाने में लापरवाही करने वाले अफसर अब बारिश होने का सहारा देख रहे हैं। 20 जून के बाद मानसून आने की संभावना रहती है और इस दौरान बारिश होने से तालाब भरने का इंतजार किया जा रहा है। इसी के चलते सूखे तालाब भरवाने में जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं।
जिले के सभी बीडीओ को ग्राम पंचायतों के तालाब में पानी भरवाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। कई तालाबों में पानी भर भी गया है। जो तालाब सूखे पड़े हैं उनको भी जल्द ही भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अजय पांडेय, डीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें