फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। सोमवार की शाम को आई जांच रिपोर्ट में दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मरीज पिछले एक सप्ताह से मिल रहे हैं। इसके देखते हुए सभी सीएचसी अधीक्षकों को सतर्क कर दिया गया है। बताया कि सोमवार को जिले में 969 लोगों ने कोविड की जांच कराई। इनमें से शहर के रहने वाले दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है और चिकित्सकों को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। इस तरह से जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। लोगों से अपील की जाती है कि वह सतर्क रहे और सुरक्षित रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें