फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का पालन कर चलाएं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। परिवहन विभाग द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। एक बस स्टेशन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अफसरों ने यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार को शहर में देवा मार्ग स्थित बस स्टेशन पर हुई गोष्ठी में अफसरों ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं। नियमों का पालन करते हुए सड़क पर चलें जिससे सुरक्षित घर पहुंच सकें।
इस दौरान सभी को नियमानुसार वाहन चलाने की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन भी हो गया। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह, सर्वेश गौतम, उमाशंकर मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव व हरिशंकर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें