फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल संचालिका डा. अलका राय भाई समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। माफिया मुख्तार अंसारी के चर्चित एंबुलेंस मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद अस्पताल की संचालिका व उनके भाई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ढाई माह पहले जेल से छूटी अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय व उनके भाई शेषनाथ राय को बाराबंकी पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का मंगलवार को सीएचसी देवा में मेडिकल कराकर अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें विशेष अपर सत्र न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

माफिया मुख्तार अंसारी के पंजाब जेल में बंद होने के दौरान अदालत से लाने व ले जाने के लिए प्रयोग की जा रही एंबुलेंस का पंजीकरण बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय में पाया गया था। फर्जी दस्तावेज के आधार पर कराए गए एंबुलेंस पंजीकरण में 2 अप्रैल 2021 को नगर कोतवाली में श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ. अलका राय व उनके भाई शेषनाथ राय पर जालसाजी का केस दर्ज किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने 4 अप्रैल 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले में आठ माह जेल में रहने के बाद ढाई माह पहले डॉ. अलका राय व शेषनाथ राय अदालत से जमानत पर छूट गए थे। चार दिन पहले नगर कोतवाली में माफिया मुख्तार अंसारी समय 13 पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना देवा पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद बाराबंकी पुलिस ने डॉ. अलका राय व शेषनाथ राय को मऊ से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों का सीएचसी देवा में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट राजीव महेश्वरम की अदालत में प्रस्तुत किया गया। वहां न्यायाधीश ने दोनों को जेल भेजने के साथ अगली रिमांड तिथि 27 अप्रैल मुकर्रर की है।
विज्ञापन

एंबुलेंस प्रकरण में दर्ज गैंगेस्टर के मामले में डा. अलका राय व उनके भाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
-अनुराग वत्स, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें