फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मे बनेंगा शहीद नायब सूबेदार शरीफ का स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। दरियाबाद इलाके के तेलमा गांव के शहीद नायब सूबेदार मोहम्मद शरीफ के स्मारक के लिए एसडीएम व सैनिक कल्याण बोर्ड के अफसरों की मौजूदगी में भूमि का तय कर ली गई है। करीब दो दशक बाद स्मारक के लिए प्रशासन जमीन चिन्ह्ति करा सका है। एसडीएम ने भूमि पर शहीद स्मारक के नाम दर्ज कराने का प्रस्ताव भेजने की बात कही है। वहीं शहीद सैनिक परिवार की अन्य शिकायतों का समाधान भी एसडीएम ने मौके पर किया।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम जितेद्र कटियार, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी व सेना के कैप्टन गांव पहुंचकर शहीद की पत्नी से मिले। इसके बाद स्मारक के लिए राजस्व टीम ने जमीन का चिन्हंकन शुरू किया। एसडीएम ने बताया कि शहीद स्मारक की जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण नहीं बन पाया है।
अब दूसरी जमीन चिन्ह्ति कर दी गई है। इस पर कोई विवाद नही है, जमीन का शहीद स्मारक के लिए प्रस्ताव कर भूमि स्मारक के नाम दर्ज की जाएगी। अन्य शिकायतों का समाधान भी कर दिया गया है। मालूम रहे कि तेलमा निवासी नायब सूबेदार मोहम्मद शरीफ वर्ष 2002 में कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों से मुड़भेड़ के दौरान घायल हुए थे।
विज्ञापन

दूसरे दिन उनको शहीद घोषित किया गया था। इस दौरान पार्थिव शरीर लेकर गांव आए आला अधिकारियों ने शहीद शरीफ का स्मारक बनाने का वादा परिवार से किया था, साथ अन्य कई वादे किये थे लेकिन शहीद स्मारक की भूमि पर उपजा विवाद सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। जिससे स्मारक बनने में बाधा आ गई। शहीद के दोनों बेटे भी सेना में हैं। स्मारक समेत अन्य समस्याओं की शिकायत सेना के अफसरों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें