फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिवार एक महिला ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बतनेरा निवासी शिवदेवी (70) पत्नी स्व. कंधई की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिवदेवी के तीन पुत्र मंशाराम, प्रेमसागर व कमलेश थे। कमलेश और प्रेमसागर की मौत हो चुकी है। प्रेम सागर के परिवार में पत्नी व पांच बेटियां है। शिवदेवी बड़े बेटे मंशाराम के साथ रहती थी। कुछ दिन पूर्व शिवदेवी ने अपने नाम की भूमि मंशाराम के बेटों के नाम वरासत कर दी थी। इसका प्रेमसागर की पत्नी जयदेवी ने विरोध किया।
विज्ञापन

तीन चार दिन पहले मंशाराम व शिवदेवी के बीच विवाद भी हुआ। वह जयदेवी के पास रहने लगी थी। गुरुवार सुबह मंशाराम उसे अपने घर ले गया था। कुछ घंटों बाद शिवदेवी की मौत की सूचना मिली। जयदेवी ने जेठ मंशाराम के परिवार पर जहर देकर शिवदेवी को मारने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद महिला ने उसने बयान बदल दिए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें