फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की धमकी देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह रास्ते का विवाद सुलझाए जाने के बाद भी नाराज था।
विज्ञापन

जैदपुर क्षेत्र के ग्राम मौथरी निवासी रामकिशोर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक शिकायत की थी। उसके साथ यह भी कहा था कि 21 अक्तूबर तक स्थानीय पुलिस ने रास्ते का विवाद नहीं सुलझाया गया तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने 23 अक्तूबर को आत्मदाह कर लेगा। इस सूचना के बाद जैदपुर पुलिस धमकी देने वाले व्यक्ति को तलाश रही थी। बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर राम किशोर ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संदीप राय ने बताया कि मौथरी गांव के एक व्यक्ति के रास्ते का विवाद सुलझा दिया गया था। वह जबरन कब्जा करना चाहता था। इसलिए वह फैसले से सहमत नहीं था। धमकी देने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें