फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता महिला का नहर में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली। दो दिन पहले से लापता महिला का शव बुधवार को मसौली थाना क्षेत्र के गदमानपुर गांव के पास शारदा सहायक डबल नहर में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मसौली थाने की त्रिलोकपुर चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसकी शिनाख्त फतेहपुर कोतवाली के सिरौली सूरजपुर गांव निवासी उमाकांत की पत्नी पुष्पा के रूप में हुई। इसकी गुमशुदगी फतेहपुर कोतवाली में दो दिन पहले मृतका के भाई राजकुमार ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

फतेहपुर के मुंडेरा गांव निवासी राजकुमार ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन का विवाह 20 वर्ष पहले उमाकांत के साथ किया था। उसकी बहन की 12 वर्षीय बेटी व दो बेटे हैं। उसके बहनोई की रीवां-सीवां में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है और वह वहीं किराए का कमरा लेकर रहता है। ऐसे में उसकी बहन के देवर आदि ससुरालीजन आए दिन परेशान करते रहते थे। उसने बताया कि 14 फरवरी को उसके बहनोई का फोन आया कि बहन मकान में दूसरी मंजिल पर सोई थी।
जहां से लापता हो गई है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार सुबह मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम गदवापुर के निकट नहर में महिला का शव उतराता मिला। सूचना पर मसौली थाने के त्रिलोकपुर चौकी के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव मिलने की सूचना राजकुुमार को दी गई।
विज्ञापन

राजकुमार ने शव की शिनाख्त बहन पुष्पा के रूप में की। उसके बाद कोहराम मच गया। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उमाकांत के किसी अन्य महिला से संबंध थे। इसको लेकर अक्सर पति-पत्नी में अनबन होती थी। ऐसे में उमाकांत घर नहीं आता था। इस पर उसके घर वाले पुष्पा को प्रताड़ित करते थे। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि शारदा सहायक नहर में सुबह एक महिला का शव मिला था। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें