मसौली। मसौली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम घर से निकले एक युवक का शव बड़ागांव-मसौली के मध्य स्थित रजबहा में उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने नहर में एक शव को उतराते देखा। देखते ही देखते नहर पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर शिनाख्त की तो मृतक की पहचान बड़ागांव निवासी 26 वर्षीय प्रशांत शुक्ला के रूप में हुई।
मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि प्रशांत बृहस्पतिवार की शाम घर से निकला था जो वापस नहीं आया था। मृतक के भाई ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लड़कों ने बताया कि प्रशांत नहर पुलिया पर शराब के नशे की हालत में बैठा है लेकिन जब नहर पुलिया पर गए तो वहां प्रशांत नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ है जिसकी शिनाख्त बड़ागांव निवासी प्रशांत शुक्ला के रूप में हुई है। संवाद