फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में युवक की लाठियों से पीटकर हत्या

Wed, 05 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूमि विवाद के चलते घर से बाजार जा रहे एक युवक की रास्ते मेें लाठी, डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात के बाद एसपी, एएसपी व सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन


थाना रामनगर क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी कल्लू (25) पुत्र परागी मल्लाह बुधवार  सुबह अपने घर से रामनगर की ओर जा रहा था। तभी गांव के बाहर पहले से ही घात लगाकर बैठे बलराज व छंगा ने उस पर लाठी, डंडाें से हमलाकर घायल कर दिया। कल्लू की चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले।

जिसके बाद ग्रामीणों ने कल्लू को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में कल्लू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता परागी की तहरीर पर बलराज व छंगा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


वारदात की जानकारी पर एसपी राजू बाबू सिंह, एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह, सीओ दुर्गेश सिंह व एसओ राजनाथ यादव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और पीड़ित परिवार से बात की। एसपी ने एसओ को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसओ राजनाथ यादव ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। 

दो दिन पहले भी हुई थी मारपीट
रामनगर के रतनपुर गांव में दो दिन पहले भी कल्लू व बलराज और छंगा के बीच मारपीट हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि भूमि विवाद में इनके बीच तनाव व्याप्त हो गया था। इसी बात को लेकर कल्लू की छंगा व बलराज ने लाठी- डंडों से पीटकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद गांव में आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें