फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुराचार का प्रयास

Sat, 08 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Rape - फोटो : Times of India
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला खेत की तरफ गई थी। महिला का आरोप है कि पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही एक युवक ने उससे दुराचार का प्रयास किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। लेकिन इसके बावजूद ने पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज न करते हुए मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन पीड़िता को दिया है। 
विज्ञापन


थाना कोठी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता शनिवार की सुबह खेत की तरफ के लिए खेत गई थी। विवाहिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि खेत में मिले गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़कर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया।

पीड़िता का कहना है कि उसने जब शोर मचाया तो आस पास के ग्रामीणों को आता देख आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि इस बारे में किसी को कुछ न बताए और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि किसी तरह से वह आरोपी से अपनी जान बचाकर घर पहुंची और इस मामले की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। जिसके बाद विवाहिता ने पति के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत की। लेेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

एसओ बृजेश सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। एसओ ने कहा लगता है कि आपसी विवाद का मामला है। पुलिस घटना की जांच करने के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें