एक महिला की हत्या करने के बाद उसका शव कल्याणी नदी में फेंक दिया गया। सफदरगंज थाना क्षेत्र मेें न्यामतपु गांव के पास कल्यानी नदी में बुधवार सुबह एक महिला की लाश बरामद हुई है। महिला की उम्र करीब 28 साल है। महिला के सिर, चेहरे और गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं।
उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के साथ रेप कर उसकी हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है।
थाना सफदरगंज क्षेत्र में न्यामतपुर गांव के पास कल्यानी नदी में बुधवार की सुबह एक महिला का शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर आस पास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 28 साल है।
महिला के सिर, चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि उसकी हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। महिला के साथ दुराचार होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जानकारी पर सीओ सदर तौकीर अहमद खान व एसओ जैनुद्दीन अंसारी ने मौके पर जाकर जांच की।
एक महिला का शव कल्यानी नदी में मिला है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लगता है कि महिला की हत्या धारदार हथियार से हमलाकर की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -जैनुद्दीन अंसारी, थानाध्यक्षा सफदरगंज