फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में पत्नी और सास की धुनाई

Wed, 30 Sep 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी एवं सत्र न्यायालय परिसर में बुधवार को मध्यस्थता केंद्र में पेशी के बाद पति ने मुंशी व अन्य साथियों के साथ पत्नी व साथ में आई उसकी मां की जमकर पिटाई कर दी। उसका कसूर यह था कि उसने मुकदमे में सुलह करने से मना कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे एक प्रधान ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को दिए प्रार्थना पत्र में थाना सफदरगंज के ग्राम रुदला जलालपुर निवासी विंध्येश्वरी पुत्री शिवकुमार ने बताया कि उसका कोतवाली बदोसरांय के ग्राम बरौलिया निवासी पति रामकेवल से मुकदमा चल रहा था। बुधवार को कचहरी के मध्यस्थता केंद्र में वह मां माया व पिता के साथ पेशी पर आई थी।

दोपहर बाद लौटने पर जैसे ही सीजीएम कोर्ट के पास पहुंची, तभी रामकेवल व मुंशी राकेश मिश्रा व विजय पाल ने लात-घूसों व गुम्मों से मारना शुरू कर दिया। विपक्षी जनों ने सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी। काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, कचहरी में पिट रही महिला को बचाने की कोशिश किसी ने नहीं की।
विज्ञापन


पिटाई से घायल विंध्येेश्वरी एक तख्त पर गिर पड़ी। तभी वहां पहुंचे सफदरगंज के किठूरी निवासी ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम ने एंबुलेंस को फोन कर उसे जिला अस्पाल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें