फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Wed, 30 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में राष्ट्रीय निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति (एनआईएमसी) दिल्ली की टीम में श्रीराम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। जांच में भारी अनियमितताएं मिलने पर सेंटर कर सील कर दिया। छापे से अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मचा है। संचालक सेंटर छोड़कर गायब हो गए।
विज्ञापन



बुधवार को एनआईएमसी टीम के सदस्य मानवी अग्रवाल, डा. राजेश शर्मा, डा. रामाधर ने एसडीएम सदर अजय तिवारी, पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डा. महेंद्र सिंह के साथ सिविल लाइन स्थित श्रीराम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। टीम को जांच में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज के भरे जाने वाले खाली फार्मों पर डाक्टर की मुहर व हस्ताक्षर मिले। इसके अतिरिक्त अन्य रिकार्ड भी दुरुस्त नहीं मिला है।

मरीजो के जो फार्म भरे हुए थे, उनमें भी त्रुटियां थीं। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन पर सील लगा दी। इसके बाद टीम जजी  रोड स्थित बिजनौर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची। यहां भी स्टाप  और चिकित्सक के न मिलने पर टीम ने उसे सील कर चली गई। इस दौरान टीम के साथ सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा, शहर कोतवाल अजय गौतम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें