फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग कर रहे भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर

Fri, 22 Jun 2018 11:18 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहन के घर से एक ही बाइक पर लौट रहे तीन भाइयों में दो की पेड़ से टकराने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरे भाई जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया है।      

विज्ञापन


                               

असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे चंद्रमन गांव निवासी राहुल(25) पुत्र केशव राम अपने सगे भाइयों रोहित(22) व अंशु (14) के साथ गुरुवार शाम अपने बहनोई सतरिख थाना क्षेत्र के चकसार गांव निवासी पिंकू के यहां गया था। तीनों ने रात भर बहनोई के यहां मेंथा पेराई की व शुक्रवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। कोठी थाना क्षेत्र में हैदरगढ़ मार्ग पर मवैया गांव के पास बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में अंशु की मौके पर ही मौत हो गई वहीं राहुल व दूसरा भाई रोहित गंभीर रूप से घायल  हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां राहुल की भी मौत हो गई। रोहित की हालत नाजुक बताई जा रही है।  एक ही परिवार में दो भाईयों की मौत से कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक कोठी आरपी रावत ने बताया कि बाइकसवार हेलमेट नहीं लगाए थे                           

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें