फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर दो ने जान दी

Thu, 04 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबद के गोदहा गांव में विवाहिता व मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के उमरी खंदूपूरवा गांव में युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गोदहा निवासी पिंकू की पत्नी अंशिका (22) ने बुधवार को पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगा ली। पिंकू की शादी बीते वर्ष सूरतगंज के ग्राम अंदीपुर निवासी सियारानी की पुत्री अंशिका से हुई थी। पिंकू मंगलवार को ही पत्नी को मायके से लाया था। बताते हैं कि पारिवारिक कलह के चलते शाम को अंशिका ने कमरे मेें फांसी लगाकर जान दे दी। एसओ सदानंद का कहना है कि मायके वालों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


वहीं फतेहपुर निवासी रामचंद्र की बीस वर्षीय पुत्री मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम उमरी खंदूपूरवा में अपने नाना गरीबे के यहां रहती थी। बुधवार को युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें