फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Tue, 22 Dec 2015 11:08 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ व शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। इन हादसों में एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों में एक हैदरगढ़ चीनी मिल का ट्रैक्टर चालक व दूसरा लखनऊ नगर निगम का संविदा कर्मचारी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात बड़ेल इलाके में हाईवे पर पैदल जा रहे सुनील (45) पुत्र रामप्रसाद निवासी रोटी गांव थाना मसौली व उसके साले रंजीत (35) निवासी कस्बा रामनगर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर सुनील की मौत हो गई।

वहीं रंजीत को मामूली चोट आने के चलते उसका इलाज कर घर भेज दिया गया। मृतक के भाई अनिरुद्ध ने बताया कि सुनील लखनऊ नगर निगम में संविदा कर्मचारी था और वहीं जाने के लिए घर से निकला था। दूसरा सड़क हादसा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुआ। जहां पर हैदरगढ़ चीनी मिल का ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे मिल के चालक महेश शुक्ला (45) निवासी ग्राम नरेंद्रपुर मदरहा थाना लोनीकटरा को मंगलवार की सुबह लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर भरखेरा गांव के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


इस हादसे में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए वहीं चालक महेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। कोतवाल चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ने कहा चालक गन्ना लादने के लिए चीनी मिल से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें